गुलदस्ते नहीं, बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री सेवा और शिक्षा दिवस के रूप में मनाया राजीव गुजराती का जन्मदिन


सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती का जन्मदिन इस बार सामाजिक सरोकार और सेवा की अनूठी पहल के साथ मनाया गया। राजीव गुजराती की अपील पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं व गुलदस्तों के बजाय जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया। इस पहल के तहत जन्मदिन को 'सेवा और शिक्षा दिवसÓ के रूप में मनाया गया।

राजीव गुजराती ने जन्मदिन से पूर्व कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अपील की थी कि गुलदस्ता कुछ समय बाद मुरझा जाता है, लेकिन किसी जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा में किया गया सहयोग उसके भविष्य को संवार सकता है। उनकी इस अपील का कार्यकर्ताओं ने सम्मान करते हुए बच्चों के लिए कॉपियां, किताबें, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री एकत्रित 

तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर पहुंची शिक्षण सामग्री

जिला कांग्रेस अध्यक्ष की इस पहल को एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने शहर के ग्वालटोली, लुनिया चौराहा, बालमिकी मोहल्ला, इंदिरा नगर, गंज, मुरली, तहसील चौराहा, कस्बा, सिपाहीपुरा सहित करीब 36 से अधिक चिन्हित स्थानों और बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां, किताबें, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ता, उपहार में दी शैक्षणिक सामग्री


जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं शुभचिंतक राजीव गुजराती को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर, फूल-मालाओं एवं गुलदस्तों से उनका स्वागत किया। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने फिजूलखर्ची से बचते हुए बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की, जिसे जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।


इस अवसर पर केशव सरपंच, जिला कांग्रेस कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजन, शहर के नवनिर्वाचित एवं वरिष्ठ पार्षदगण, एनएसयूआई तथा युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गुजराती को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस पहल की सराहना

राजीव गुजराती ने जताया आभार

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस बात से अभिभूत हैं कि उनके साथियों ने उनकी मंशा का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े बच्चे के भविष्य को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन, पार्षदगण, एनएसयुआई एवं युवक कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments