सीहोर। पुलिस विभाग में करीब 34 वर्षों तक ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपनी सेवाएं देने वाले प्रधान आरक्षक कमलेश जी राय, यातायात पुलिस आष्टा, आज पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर सीहोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
प्रधान आरक्षक कमलेश राय ने वर्ष 1992 से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। लगभग 34 वर्षों के लंबे सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वे यातायात पुलिस आष्टा में पदस्थ थे, जहां उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने जितेन्द्र सोनी एएसआई, कमलेश राय एवं जस्सुलाल प्रधान आरक्षक के दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
समारोह में उनके परिवारजन एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे। उन्होंने कमलेश राय को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पुलिस सेवा से विदाई लेते समय कमलेश राय ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
करीब तीन दशक से अधिक समय तक पुलिस विभाग में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कमलेश राय की सेवानिवृत्ति का अवसर उनके सहकर्मियों एवं परिचितों के लिए भावुक क्षण रहा। विभागीय साथियों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

0 Comments