सीहोर। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक द्वारा डॉ. नारायण शुब्बाराव हार्डिकर की 51 वी पूण्यतिथि पर अजा बाहूल्य क्षेत्र वार्ड क्रं. 11 के डॉ.अम्बेडकर पार्क में पुष्पांजली एवं उनकी यादव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम अतिथिगणों द्वारा डॉ.नारायण शुब्बाराव हार्डिकर के चित्र पर केण्डल अगरवत्ती जलाकर पुश्पमालाऐं अर्पित की गई। तत्पश्चात उनकी याद में वृक्षा रोपण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एन.एस.हार्डिकर अमर रहे अमर रहे के नारे भी लगाये गये। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती द्वारा डॉ.हार्डिकर का देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में खास योगदान बताया तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम बड़े भाई ने कहा कि वह कई बार भारत को आजाद कराने के लिये जैल में भी गये। सेवादल कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी गणेश तिवारी ने कहा कि हार्डिकर जी ने सन 1923 में कांग्रेस सेवादल की स्थापना की थी। मप्र..कांगे्रस कमेटी के प्रदेश महामंत्री डॉ.अनीस खान ने कहा कि डॉ.हार्डिकर को 1952 में राज्यसभा का सदस्य मनोनित किया गया था। म.प्र.पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रीतम दयाल चौरसिया ने बताया कि सन 1958 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण की उपाधी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष खंगराले ने कहा कि सेवादल कांग्रेस आरएसएस से मुकाबला करने के लिये तैयार है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य प्रेमनारायण परमार ने किया तथा अंत में आभार व्यक्त म.प्र.महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूर्व पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले द्वारा किया गया।
इस अवसर प्रमुख रूप से नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता विवेक राठौर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनयाम यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया, जयंत शाह, निशांत वर्मा, अनीस कुरैशी, जितेन्द्र सिंह, भगवत सिंह सिलावट, पूर्व सरपंच नन्दकिशोर मालवीय, नारायण ताम्रकार, दीपक सोनकर, किशोरीलाल यादव, जयराम जाटव, हेमन्त भारती, संजीव ठाकुर, रामप्रसाद शुक्ला, भगत सिंह तोमर, पन्नालाल खंगराले, घनश्याम जाटव, साक्षी आरसे, निलीमा मालवीय, प्रियंका भारती, कंचन सोनी, प्रीति मालवीय, तानिया खंगराले, रेखा मीना, तमन्ना भारती, सोनी खंगराले, ज्योति राय, तनु भारती, पिंकी मेवाड़ा, मानसी मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे।

0 Comments