मंत्रीजी'की पुण्यतिथि पर श्रद्धा से किया जायेगा स्मृति में होगा पौधरोपण व स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री होगी वितरित।


सीहोर।रविवार को हैदराबाद व भोपाल राज्य विलीनीकरण आंदोलन के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी,पूर्व विधायक, शिक्षाविद,जिले की पत्रकारिता के पितृ पुरूष स्व. हरिकृष्णसिंह 'मंत्री'की 43 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें जिले भर में श्रद्धा से याद किया जायेगा।

05 जुलाई प्रातः11.30 बजे स्थानीय पावर हाउस चौराहा शुगरमिल रोड स्थित पूर्णिमा औषधालय पर 'मंत्रीजी' के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी तथा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान तथा समाज व राष्ट्र उत्थान के कार्यों को याद किया जायेगा।

इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे बस स्टेण्ड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जन पूर्वजिला कांग्रेस अध्यक्ष 'मंत्रीजी' के प्रति श्रद्धांजलि में मंत्रीजी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

गौरतलब है कि मंत्रीजी ने अपने विवाह बेला में ही हैदराबाद निजाम के विरूद्ध जेल भरो आंदोलन तथा भोपाल राज्य विलीनीकरण आंदोलन में भागीदारी की थी। वह जिले की पत्रकारिता के पितृ पुरूष भी थे।गंज क्षेत्र में पूर्व भोपाल राज्य की प्रथम आर्य कन्याशाला के संस्थापक भी थे।सादगी और सैद्धांतिक द्रढ़ता की मिसाइल मंत्रीजी का जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है।रविवार अवकाश होने के कारण सोमवार को परम्परानुसार झागरिया रोड स्थित नई चंदेरी प्राथमिक शाला के अध्ययन रत विद्यार्थियों को स्मृति में पाठ्य सामग्री तथा पौष्टिक आहार वितरित कर पौधरोपण किया जायेगा।

पत्रकारों,कांग्रेसजन तथा जागरूक नागरिकों से आयोजन में शामिल होने की अपील जिलाकांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती राजाराम बड़े भाई पूर्वपार्षद शमीम अहमद पत्रकार संतोषसिंह ने की है।


Post a Comment

0 Comments