आर्य समाज द्वारा जिले में वैदिक संस्कति के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण के उद्ेदश्य से चलाया जा रहा घर घर यज्ञ-हर घर यज्ञ अभियान



सीहोर। आर्य समाज महाराणा प्रताप कॉलोनी गंज सीहोर एवं जिला आर्यवीर दल व मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वावधान में जिले में 251 परिवारों में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख उद्देश्य यह है कि वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण के उद्देश्य से घर घर यज्ञ-घर-घर यज्ञ अभियान का जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे आर्य समाज परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ, वेदमंत्रों के उच्चारण एवं ओम् ध्वजा फहराकर विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में यज्ञ की वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्ता का प्रचार-प्रसार करना तथा प्रत्येक परिवार को यज्ञ से जोडऩा रहा। वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में बताया कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, मानसिक शुद्धि, स्वास्थ्य संवर्धन एवं सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है। यज्ञ के माध्यम से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है तथा परिवार एवं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों एवं युवाओं को वैदिक संस्कारों से जोडऩा अत्यंत आवश्यक है। बालक-बालिकाएँ वैदिक मंत्रों का श्रवण करें, उनके अर्थ को समझें तथा अपने जीवन में सत्य, अनुशासन, सदाचार, निर्भीकता, निडरता एवं श्रेष्ठ चरित्र जैसे गुणों को आत्मसात करें। वैदिक संस्कृति ही समाज को सशक्त, संस्कारित एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है।


कार्यक्रम में आर्य वीर दल के बौद्धिक अध्यक्ष संतोष सिंह आर्य, माता पुष्प लता राठौड़, मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से प्रचारक पंडित हरिओम सरल, पंडित दिलीप आर्य, प्रधान आचार्य विजय राठौर, उपप्रधान विजय कुलश्रेष्ठ, हेमंत कुशवाह, उपमंत्री विनीत शर्मा, आर्य वीर दल के महामंत्री अंकित राठौर, संरक्षक वीरभान सिंह भारती, घनश्याम प्रजापति, व्यायाम शिक्षक हेमराज प्रजापति, बॉक्सिंग कोच हर्ष राठौर कार्यालय मंत्री, रेखा कुशवाह, कोजेंट स्कूल संचालक सीमा भदौरिया, आर्य समाज सुभाष नगर के मंत्री श्याम विश्वकर्मा, सूरज भारती, यज्ञ व्यवस्था प्रमुख आर्य सुमन, आर्य सुदर्शन राठौर, अमित राठौर, मनीष राठौर सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारी, आर्य वीर दल के सदस्य, आर्य वीरांगनाएँ एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि हर घर यज्ञ -घर-घर यज्ञ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों तक वैदिक यज्ञ की परंपरा पहुँचाई जाएगी तथा समाज में वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का व्यापक प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments