सीहोर। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में क्षेत्र के युवा नितेश यादव का चयन हुआ है और छह माह तक सेना की ट्रैनिंग कर लौटे थे, इस उपलब्धि पर शहर के कृषि उपज मंडी परिसर में तुलावट संघ के कार्यालय में स्वागत और सम्मान किया। नितेश यादव तुलावट संघ के राजेश यादव का पुत्र है। युवा को माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। उपस्थित लोगों ने नितेश की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वक्ताओं ने इस दौरान कहा कि देश सेवा के लिए सेना में चयनित होने वाले युवाओं का सम्मान पूरे समाज का सम्मान होता है।
उनके पिता राजेश यादव पप्पू ने बताया कि चयन के बाद छह माह के लिए हैदराबाद गए थे, नितेश के लौटने पर तुलावट संघ की ओर से सम्मान-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में तुलावट संघ अध्यक्ष जगदीश यादव, यादव समाज के अध्यक्ष तारा यादव, राज नारायण, ओमप्रकाश रैकवार, रूप सिंह राठौड़, केसर सिंह, पवन सूर्यवंशी राजेश मेवाड़ा, रितेश बाबूलाल सूर्यवंशी, अजमेरी खान शादाब खा रफीक खा, प्रीतम यादव, जीवन लाल यादव, शफीक भाई तुलावट संघ सचिव राजेश यादव, जगदीश ठाकुर, चिरौंजी भाई छोटे लाल यादव पातीराम यादव प्रकाश यादव, जय नारायण, ओम, पप्पू, कैलाश सूर्यवंशी आदि शामिल थे।

0 Comments