सीवन पुत्र टीम मथुरा एवं वृंदावन के यमुना की तट पर करेगी दीप प्रज्वलन

सीहोर। 107 दिन पूर्ण होने के अवसर पर सीवन पुत्र टीम शुक्रवार को मथुरा एवं वृंदावन के लिए रवाना होंगे। इस टीम का नेतृत्व पंडित मोहित राम पाठक एवं कथावाचक चेतन उपाध्याय करेंगे। साथ ही यात्रा के प्रेरक के रूप में समाजसेवी प्रदीप साबू, डॉ.प्रदीप सिंह चौहान एवं ब्रजेश पाराशर साथ रहेंगे। वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद से श्री हित राधा केली कुंज परिक्रमा मार्ग पर दीप प्रज्वलन एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। साथ ही देवरा घाट,वृन्दावन पर देवराज स्वामी के सानिध्य ने दीप महोत्सव का आयोजन किया । मथुरा के विश्राम घाट पर दीप प्रज्वलन पूरे विधि विधान से पंडित ओम चतुर्वेदी (दादा जी) के द्धारा करवाया जाएगा ।
जाएगा,दोनों जगह पर सीवन पुत्र नदियों के संरक्षण का संदेश पूरे देश के लिए देंगे,सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया कि सीवन के साथ देश की प्रमुख नदियों के नाम से पुत्र एवं पुत्री बनाये जा रहे हैं
जो नदी संरक्षण एवं स्वच्छता का धयन रख रहे हैं।
इस यात्रा में सीवन पुत्र के रूप में राधेश्याम मकवाना, मुकेश राय, कैलाश चव्हाण, लक्ष्मण सिंह चौकसे, विल्सन जैन, संतोष मेवाड़ा, कृष्णा प्रजापति आदि रवाना होंगे ।
कल की धार्मिक कार्यक्रम में प्रकाश यादव, वैभव राठौर, केशव साबू, पर्व साबू, विजय गुप्ता, कनीराम मालवीय, राजकुमार सोनी, सुरेश भगत, अशोक नामदेव, नितेश जायसवाल, उमेश चावड़ा, रवि महेश्वरी, देवेश सिसोदिया आदि के साथ सीहोर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे ।

Post a Comment

0 Comments