महिला भजन मंडल को दिया साउंड सिस्टम अब दूर तक जाएगी हनुमान मंदिर से आवाज


सीहोर। महिला भजन मंडल को समाजसेविका अरुणा राय ने मंगलवार को साउंड सिस्टम प्रदान किया। 

महिला मंडल खड़े हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन करता है। पार्षद मुकेश मेवाड़ा और समाजसेवी राजेश मेवाड़ा द्वारा विधायक सुदेश राय से भजन मंडली को सिस्टम उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई थी । खड़े हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अरुणा राय ने खड़े हनुमान मंदिर पहुँचकर महिला भजन मंडली को यह साउंड सिस्टम ससम्मान प्रदान किया। भजन मंडली की महिलाओं ने विधायक सुदेश राय और समाजसेवीका अरुणा राय का आभार व्यक्त किया। अब मंदिर में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों में और भी अधिक उत्साह व मधुरता देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 

 दशरथ ठाकुर अनिकेत प्रजापति , कान्हा जायसवाल ,

रोशन मेवाड़ा ,रोहित राठौर सहित महिला भजन मंडली की सभी बहनें श्रद्धालुजन उपस्थित रहे ।



Post a Comment

0 Comments