सूने मकान से मेथी-धनिया चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


सीहोर जिले की थाना पार्वती पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 240/26 सूने मकान से मेथी एवं धनिया के बोरे चोरी करने वाले आरोपियों नवाब पिता रमजान खा उम्र 42 साल एवं इरशाद पिता कासम खा उम्र 19 साल निवासी काटा फोड़ जिला देवास को गिरफ्तार कर चोरी गया माल एवं पिकअप वाहन बरामद।   

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति सोनाक्षी सक्सेना जिला सीहोर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति सुनीता रावत तथा एसडीओपी महोदय श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना पार्वती श्री हरि सिंह परमार  द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना पार्वती क्षेत्र के एक सूने मकान से अज्ञात चोरों द्वारा पिकअप वाहन की सहायता से मेथी एवं धनिया के बोरे चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था 

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मेथी एवं धनिया  बोर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका 

ASI हिरेश सोनी 

प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया 

प्रधान आरक्षक चंद्रभान सेन 

प्रधान आरक्षक चंद्रभान परमार 

आरक्षक नितिन वर्मा 

आरक्षक गौरीशंकर

Post a Comment

0 Comments