सीहोर, 20 जुलाई, 2026 महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री हरिकृष्ण शर्मा ने सीहोर स्थित वन स्टॉप सेंटर और बिलकिसगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां महिलाओं के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी ली और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग सहित समस्त सेवाएं नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर पोषण कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन वात्सल्य, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, सक्षम आंगनवाड़ी सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
0 Comments