सामल माता पहाड़ी रायपुरा मे वृक्षारोपड महायज्ञ की तैयारियों का अंतिमचरण


सीहोर।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुरुवार 23 जुलाई को जिला मुख्यालय के पास स्थित सामल माता मंदिर पहाड़ी पर होने वाले 1111वृक्षा रोपड़ की तैयारीयों जोरशोर से की जा रही है। कार्यकर्ताओं के द्वारा की जा रही तैयारी का निरिक्षण करने के लिए सोमवार को शांतिकुंज प्रतिनिधि जगदीश कुलमी और जोनल समन्वयक राजेश पटेल सहा जोनल समन्वयक रामचंद्र गायकबाड़, उपजोन समन्वयक आर पी हजारी ने निरीक्षण किया।

कार्यक्रम संयोजक मनोहर दांगी ने बताया कि पौधा रोपण महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या मुख्य शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान तैयारयों की विन्दुबार प्रगति समीक्षा श्री कुलम द्वारा की गई। जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाह ने पौधारोपण के लिए खोदे जाना वाले गड्डे और पौधों की 06-08 ऊंचाई रखने की बात कही और भविष्य में पौधों के रख रखाव के उपायों के बारे मे बताया।

डॉ चिन्मय का कार्यक्रम मे सुबह 8 बजे आगमन होगा अतः गायत्री परिवार के दायित्ववान कार्यकर्ता एक दिन पूर्व से ही सामल माता पहाड़ी पहुँचकर श्रमदान और समयदान करे। कार्यक्रम को लेकर ग्राम रायपुरा और आसपास के गावों मे एक उत्सव जैसा वातावरन बना हुआ है।पौधरोपड पश्चात् सामल माता पहाड़ी सामल माता के सानिध्य मे माता भगवती देवी शर्मा शताब्दी उपवन की स्थापना होगी।


Post a Comment

0 Comments