दिव्यांगजन नीति के संबंध में बैठक आयोजित कर आयुक्त ने लिए सुझाव


सीहोर, 13 जुलाई, 2026    दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में राज्य दिव्यांगजन नीति के संबंध में चर्चा एवं सुझाव आमंत्रित करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों, दिव्यांगजनों तथा उनसे जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए।

    बैठक मे डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि प्रदेश स्तर पर ऐसी समग्र एवं व्यवहारिक दिव्यांगजन नीति तैयार की जानी चाहिए, जिससे दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास और सशक्तिकरण से जुड़े कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि नीति ऐसी हो, जिससे दिव्यांगजनों को जिला स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ सरलता और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो सके।

     उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में जमीनी अनुभवों और हितधारकों के सुझावों का विशेष महत्व है। इसलिए सभी संबंधित विभागों एवं सामाजिक संगठनों के सुझावों को गंभीरता से शामिल किया जाएगा, ताकि दिव्यांगजनों के लिए अधिक समावेशी, सुविधाजनक एवं परिणाममुखी व्यवस्था विकसित की जा सके।

    बैठक में सहायक संचालक श्री महेश यादव, अंर्राष्ट्रीय पैरालंपिक जूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार, श्री अर्जुन सिंह, एनआईएमएचआर के प्रतिनिधि सहित दिव्यांगजन, संगठनों के प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments