सीहोर। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे मनुष्य के वास्तविक और सार्थक जीवन की शुरुआत करते हैं। माता-पिता शरीर देते हैं, लेकिन सद्गुरु जीवन को सही दिशा, उद्देश्य और चेतना प्रदान करते हैं। उक्त विचार शहर के चाणक्यपुरी स्थित श्री अयोध्यानाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जगतगुरु पंडित अजय पुरोहित ने कहे। उन्होंने कहाकि गुरु की कृपा से ही मनुष्य के भीतर छिपी हुई दिव्यता जागती है और जीवन का वास्तविक सफर शुरू होता है। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का महापर्व है।
बुधवार की सुबह गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के चाणक्यपुरी स्थित श्री अयोध्यानाथ मंदिर गुरुदेव के निज निवास पर जगतगुरु पंडित अजय पुरोहित के सान्निध्य में बुधवार को भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल हुए।
प्रात: 11 बजे से गुरु चरण वंदन एवं पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से गुरु सत्संग, भजन एवं चालीसा पाठ आयोजित किया जिसमें श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान देशभर से पहुंचे श्रद्धालु अपने पूज्य गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

0 Comments