पार्टी मोहल्ले से खेड़ापति हनुमान मंदिर तक बनेगी एक करोड रुपए से नाली और सीसी सड़क सड़क की क्वालिटी से नहीं होगा कोई समझौता शिकायत मिली तो कार्यवाही/विधायक


सीहोर। बढ़िया खेड़ी स्थित वार्ड नंबर एक में पहुंचकर विधायक सुदेश राय ने सड़क और नाली निर्माण करने वाले ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दे दी।

पार्टी मोहल्ले से खेड़ापति हनुमान मंदिर तक एक करोड रुपए से एक किलो मीटर सीसी सड़क और सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया ।

सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विधायक सुदेश राय ने मिक्सर मशीन का पूजन किया। नागरिकों सहित क्षेत्रीय पार्षद की उपस्थिति में विधायक सुदेश राय ने कहा कि सड़क और नाली निर्माण की क्वालिटी में कमी की शिकायत मिलती है तो ठेकेदार पर कार्रवाई कराई जाएगी उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है । कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय भी मौजूद रहे।


पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय ने बताया कि सड़क और नाली निर्माण से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था होगी और सड़क का लाभ बढ़िया खेड़ी होली मोहल्ला पार्टी मोहल्ला अंजनी धाम जीवन वाटिका पटेल कॉलोनी सहित अन्य मोहल्ले और कॉलोनी के नागरिकों को मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments