संकल्प वृद्धाश्रम में मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस बुजुर्गों को परिवार का अभिन्न अंग बनाए रखें और उनकी शारीरिक-भावनात्मक ज़रूरतों का ध्यान रखे-संचालक राहुल सिंह


सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में दो दिवसीय विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आश्रम के संचालक राहुल सिंह ने कहाकि युवाओं को यह याद दिलाना कि वे अपने बुजुर्गों को परिवार का अभिन्न अंग बनाए रखें और उनकी शारीरिक-भावनात्मक ज़रूरतों का ध्यान रखें।

संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिनका उद्देश्य वृद्धजनों को सम्मान, स्नेह और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इन आयोजनों का मुख्य संदेश यह होता है कि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करना समाज और परिवार का नैतिक कर्तव्य है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य केवल बढ़ती जनसंख्या के आंकड़ों पर चर्चा करना नहीं, बल्कि उन चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है जो तेजी से बढ़ती आबादी के कारण सामने आती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग जैसे कई मुद्दे जनसंख्या वृद्धि से जुड़े हुए हैं। विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत उस समय हुई जब दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ रही थी और यह महसूस किया गया कि इस विषय पर वैश्विक स्तर पर चर्चा और जागरूकता जरूरी है। आज यह दिन परिवार नियोजन, महिलाओं के स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करता है।


Post a Comment

0 Comments