सीहोर। भारत विकास परिषद, सीहोर शाखा द्वारा आज स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, सीहोर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम -स्थापना दिवस"का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ एवं विद्यालय के सभी बच्चों को तिलक लगाकर हुआ।संस्था की संस्कार संयोजिका श्रीमती शोभा जी चांडकका कार्यक्रम के विषय के अनुरूप उद्बोधन प्राप्त हुआ। इसके पश्चात समिति के प्रांत सचिव रवि ठाकराल समिति के अध्यक्ष रितेश राठौर संस्कार संयोजिका श्रीमती शोभा चांडक, समिति के सदस्यगण डॉ. गगन नामदेव एवं अरविंद गुप्ता ने मिलकर विद्यालय की शिक्षिका दीदी श्रीमती अर्चना जी तिवारी का सम्मान किया। श्रीमती अर्चना जी तिवारी विगत 40 वर्षों से विद्यालय को सेवा दे रही हैं एवं इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा भी रही हैं। उन्हें माला, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया एवं उनकी अविरत सेवा को नमन किया गया।
इसी कड़ी में शाला के प्राचार्य श्री जगन्नाथ जी सोहगपुरे का भी माला, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय के 5 मेधावी विद्यार्थियों को अष्टगंध से तिलक लगाकर परिषद की "भारत को जानो"पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रीतेश राठौर द्वारा आगामी कार्यक्रम भारत को जानो"एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता"के बारे में सभी छात्रों एवं शिक्षिकाओं को विस्तृत जानकारी दी गई एवं विद्यालय के अधिक से अधिक बच्चे इसमें भाग लें ऐसा आव्हान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं समिति सदस्यों ने मिलकर विद्यालय परिसर में 5 पौधे -नीम, पीपल, जामुन, बादाम एवं जामफल_ लगाकर वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया।
अंत में सचिव नवीन सोनी जिन्होंने स्वयं विद्या भारती परिवार के विद्यार्थी रहे हैं, ने सभी शिक्षकों को नमन करते हुए सभी सम्मानित गुरुओं एवं छात्रों को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। एवं शाला के प्राचार्य द्वारा समिति का एक श्रेष्ठ आयोजन विद्यालय में करने हेतु आभार व्यक्त किया।



0 Comments