सीहोर। इछावर थाना पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, खेड़ीपुरा इछावर निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16-17 जून की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। इस पर थाना इछावर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
धीरज उर्फ धीरू वर्मा (23), निवासी खेड़ीपुरा, इछावर
सूरज वर्मा (25), निवासी ग्राम खैरी, थाना इछावर
धर्मेन्द्र उर्फ सेंटू वर्मा (33), निवासी खेड़ीपुरा, इछावर
माधोशरण सोनी (51), निवासी सराफा बाजार, सीहोर
बरामदगी
सोने के आभूषण
15,000 नकद
कुल बरामद मशरूका लगभग 7 लाख
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

0 Comments