सीहोर। दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे आजाद ही थे और हम आजाद ही रहेंगे।
गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, नगर मंडल सीहोर ने पीजी कॉलेज परिसर में स्थित अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष उनकी जयंती मनाई और आजाद के बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ग्रहण कर स्वच्छता अभियान चलाया और जामुन, नीम, बदाम, आम अमरूद के पौधो का रोपण किया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर
युवा भाजपा नेता रिंकू राजकुमार जायसवाल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह पाटीदार ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की सफाई की गई । कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की और
उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं युवाओं ने कहा कि हम सभी युवाओं के लिए क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम प्रमुख रूप से हर्षित मेवाड़ा, अक्षय चौहान, विजय यादव अनुराग मिश्रा प्रणय शर्मा हास ताम्रकार समीर नानू सेन दीपांशु राठौर एल्डरमैन तुषार सोनी छोटा प्रिंस राठौर सत्यम राठौर प्रवेश राठौर नितेश राठौर आयुष तोमर, मोंटी राठौर, विशाल पाटीदार, सत्यम सोनी, हर्ष राजपूत सुयश कुशवाहा ,योगेश राय आदि शामिल रहे।

0 Comments