गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के संदीपनि स्कूल में कार्यक्रम आयोजित विधायक ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित



सीहोर, 27 जुलाई, 2026  शासन के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संदीपनि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

  कार्यक्रम में विधायक श्री इंजीनियर ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

      इस अवसर पर मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया। विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments