पुराने भोपाल इंदौर मार्ग पर 40 करोड़ की लागत से बन रही सडक़ पर उठे सवाल: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


सीहोर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बन रही पुराने भोपाल इंदौर मार्ग पर ग्राम पचामा के पास एक सडक़ के निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसकी योजना पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इसमें जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है।

पहले सडक़ डामरीकरण, फिर होगी पोल शिफ्टिंग अजीबोगरीब कार्यशैली पर उठाए सवाल

 एक बिजली के ट्रांसफार्मर और पोल के सामने खड़े होकर राजीव गुजराती ने कहा कि नियमानुसार किसी भी सडक़ के चौड़ीकरण या निर्माण से पहले पोल शिफ्टिंग बिजली के खंभे हटाना और रोड लेवल सडक़ का समतलीकरण किया जाता है। लेकिन यहाँ विभाग की कार्यशैली बिल्कुल उल्टी है।

आप यहाँ देख सकते हैं कि पहले सडक़ का सरफेस बना दिया गया, उस पर डामर की एक लेयर भी बिछा दी गई और अब ये पोल यहाँ से उखाड़े जाएंगे। आप खुद समझ सकते हैं कि बाद में पोल उखाडऩे से इस नवनिर्मित सडक़ की मजबूती का क्या हाल होगा।

बरसात में धंसने लगी सडक़, नालियाँ भी टूटीं

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि लगभग 40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से इस सडक़ का काम किया जा रहा है, लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी घटिया है कि पहली ही बरसात में सडक़ जगह-जगह से धंसने लगी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आगे जाकर देखा जाए, तो नवनिर्मित नालियाँ भी अभी से टूट चुकी हैं। गाड़ी तेज चलाने पर सडक़ का असंतुलन साफ महसूस होता है।

ठेकेदार पर हो सख्त कार्रवाई

राजीव गुजराती ने इस पूरे मामले को विभाग की घोर लापरवाही और सीधा भ्रष्टाचार करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे घटिया निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की जाए।

संबंधित ठेकेदार और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जनता के पैसे की इस तरह बर्बादी को तुरंत रोका 


Post a Comment

0 Comments