जागरूकता रैली निकाल कर मनाई रेंगा कोरकू की जयंती आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन


 सीहोर। आदिवासी क्रांतिकारी रेंगा कोरकू की जयंती बोरदीकलां में जय आदिवासी कोरकू समाज युवक मंडल समिति के द्वारा मनाई गई। जयंती के उपलक्ष में ग्राम के प्रमुख मार्गो से होकर अन्याय अत्याचार शोषण के खिलाफ बैनर तखत्तियों के साथ जय जोहार नारे लगाते हुए आदिवासी समाज के युवक युक्तियां के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

बस स्टैंड स्थित कोरकू समाज धर्मशाला परिसर में खंडवा के वीर सपूत 1857 के महान क्रांतिकारी रेंगा कोरकू को पुष्पांजलि अर्पित कर आदिवासी समाज के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आदिवासी समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समस्त आदिवासी क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी समाज के लिए दी गई कुर्बानी को याद किया। मंच पर वरिष्ठ जनों का फूल मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक देवी सिंह पटेल, कोरकू समाज जिला अध्यक्ष कमलेश चौहान, युवक मंडल जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह मोरी, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप काकड़ी

दिनेश सेंमबिया सरपंच,पूनमसिंह कर्मा,ओमप्रकाश धुर्वे,

करन भिलाला,दिनेश सेंमबिया सहित जय आदिवासी कोरकू समाज और युवा मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता आदिवासी समाज सम्मिलित रहे।


Post a Comment

0 Comments