अनियमितताओं को रोकने के लिए जांच दल ने किया मेडिकल दुकानों का निरीक्षण


सीहोर, 28 जुलाई, 2026    नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार मेडिकलों से विक्रय होने वाली दवाओं एवं मेडिकल दुकानों पर अनियमितताओं की रोकथाम के उद्देश्य से निरीक्षण दल द्वारा सीहोर स्थित आरके मेडिकल, भदोरिया मेडिकल, श्री राधे मेडिकल, शिव शंकर मेडिकल और पालीवाल मेडिकल का निरीक्षण किया गया। 

   निरीक्षण के दौरान जांच दल द्वारा मेडिकल दुकानों में साफ सफाई, दवाओं के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, एक्सपायर्ड दवाओं का रख-रखाव तथा प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय आदि की जांच की गई और दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

Post a Comment

0 Comments