महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सीमा परिहार के निवास पर हुआ जिला अध्यक्ष रितु आनंद जैन का भव्य स्वागत महिला कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन, संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प पर हुई चर्चा


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा परिहार के निज निवास पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु आनंद जैन के पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर श्रीमती रितु आनंद जैन का अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। साथ ही महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु आनंद जैन ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिला शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनके सक्रिय सहयोग से पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।

इस अवसर पर मधु पाठक, गिरजा कुशवाहा, तारा कटारिया, पिंकी सोनी, रिंकू महेश्वरी, सरोज सिंह ठाकुर, नूतन राठौर, रेखा चौरसिया, अर्चना चौहान, मिथलेश राठौर, पुष्पलता राठौर, उमा खत्री, सीमा शर्मा, प्रियंका मिश्रा एवं नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा परिहार सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Post a Comment

0 Comments