सीहोर। मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ब्राह्मण समाज हित में वर्षो से नि:स्वार्थ भावना से अपनी सेवा देते चले आ रहे पं.महेश दुबे की समाज हित में सेवाभावना को दृष्टिगत रखते हुए सीहोर विधायक सुदेश राय की अनुसंशा पर परशुराम कल्याण बोर्ड के श्री विष्णु राजोरिया राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त के द्वारा पं. महेश दुबे को परशुराम कल्याण बोर्ड का भोपाल संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के उपरांत पं. महेश दुबे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भोपाल संभाग में ब्राह्मण समाज के हितों, सामाजिक समरसता, युवा जागरण तथा समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
पं. महेश दुबे की नियुक्ति पर समाज के विभिन्न संगठनों, वरिष्ठ जनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भोपाल संभाग में परशुराम कल्याण बोर्ड की गतिविधियों को नई गति और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पं. महेश दुबे के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए श्री विष्णु राजोरिया का आभार व्यक्त किया है।
श्री दुबे को उक्त महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर बधाई एवं शुभकामनाऐं देने वालों में प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, धर्म शाला ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, कमलेश कटारे, मोहन दुबे, सुनील शर्मा, प्रवीण तिवारी, यज्ञदत्त शर्मा, हरिओम शर्मा दाऊ, अनिल शर्मा, बॉबी राजोरिया, योगेश उपाध्याय, राजेन्द्र कटारे, त्रिवेणी प्रसाद दुबे, सुनील उपाध्याय, विनय भटेले, सुदीप व्यास, राहुल पाठक, प्रदीप पाठक, राजेश मोहन शर्मा, दिलीप उपाध्याय, पद्रीप शर्मा, संतोष शर्मा, संजय तिवारी, दुर्गा प्रसाद शास्त्री, मनोज व्यास, मनोज शर्मा, दिनेश दुबे, पवन व्यास, कपिल राजोरिया, राकेश शुक्ला, रामबाबु शर्मा, गौरव पंडित, गोलु पंडित, मुकेश तिवारी, बाबुलाल बैरागी, विपिन उपाध्याय सहित सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन व युवा साथि शामिल हैं।

0 Comments