बिलकिसगंज सीएससी एकेडमी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर ग्राम बिलकिसगंज स्थित सीएससी एकेडमी में एक विशेष योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के स्टाफ, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में कुशल योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाति प्राणायाम और ध्यान का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सीएससी एकेडमी के प्रमुख श्री प्रदीप मेवाड़ा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को जोडऩे का विज्ञान है। व्यस्त दिनचर्या में स्वस्थ और निरोग रहने के लिए हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। संस्थान के प्रमुख श्री मेवाड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments