वी आई टी भोपाल ने लगाया ग्रामीण बच्चों का ग्रीष्मकालीन शिविर 60 बच्चों ने खेल , नैतिक शिक्षा ,व्यायाम ,संस्कृति और विभिन्न आयामों में लिया प्रशिक्षण


सीहोर | 02जून 26 देश की सुविख्यात वी आई टी भोपाल ने एक अनूठा पहल करते हुए कोठरी स्थित संस्थान में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 14 वर्ष से छोटे बच्चों का आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया | इसका समापन आज कोठरी नगर परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम दलपति और पार्षद मदन लाल वर्मा तथा दिनेश चौधरी ने किया |

दरअसल वी आई टी भोपाल ने अपने इस अनूठे नवाचार में कोठरी स्थित संस्थान में आसपास के गाँवों के लगभग 14 वर्ष से छोटे बच्चों का आठ दिवसीय ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया | इसमें बालक बालिकाओ को खेल कौशल , योग , सम्वाद कौशल , नैतिक शिक्षा का महत्त्व और जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने के गुण सिखाये गए |

आज इस आठ दिवसीय शिविर का समापन वी आई टी के सभागार में हुआ | इस मौके पर कोठरी नगर परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम दलपति और पार्षद गण मदन लाल वर्मा तथा दिनेश चौधरी , प्रो वीसी डॉ टीवी श्रीधरन , आपरेशन डायरेक्टर एस प्रभाकर उपस्थित रहे| समारोह को संबोधित करते हुए कोठरी नगर परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम दलपति ने कहा की वी आई टी भोपाल मध्य भारत का गौरवशाली शिक्षण संस्थान है | इसके निकले बच्चे देश और दुनिया में धूम मचाये हुए है | इस नवाचार के बाद आठ दिन के प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सही मायने में अब यह नन्ही सी उम्र में वी आई टी के ब्रांड एम्बेसेडर बन गए है | समारोह को संबोधित करते हुए प्रो वीसी डॉ पीवी श्रीधरन और ऑपरेशन डायरेक्टर एस प्रभाकर ने भी संबोधित किया |

समारोह के दौरान प्रो वीसी डॉ टीवी श्रीधरन और ऑपरेशन डायरेक्टर एस प्रभाकर ने कोठरी नगर परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम दलपति और पार्षद गण मदन लाल वर्मा तथा दिनेश चौधरी का शाल श्रीफल से सम्मान किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया | इसके बाद आठ दिवसीय शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरित किये | शिविर में शामिल कुछ बालको ने वी आई टी भोपाल को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये | साथ ही इस विशेष शिविर के प्रशिक्षक अमजद सिद्दीकी को भी सम्मानित किया गया | इस मौके पर संस्थान के खेल अधिकारी डॉ प्रशांत तिवारी , समन्वयक डॉ विनोद भट्ट , लायजनिंग अधिकारी अखिलेश बरुआ समेत स्थानीय फैकल्टी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे | 



Post a Comment

0 Comments