बरखेड़ा हसन में वर्षो पुराना कुम्हार मोहल्ला क्षेत्र का बंद किया गया कच्चा रास्ता खुलवाने की मांग


सीहोर। बरखेड़ा हसन में अवैधानिक रूप से बंद किया गया कुुम्हार मोहल्ले में स्थित कच्चा रास्ता खुलवाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव और डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को शिकायती पत्र देकर परेशानियों से अवगत कराते हुए उक्त मांग की है। गांव से जनसुनवाई में पहुंचे ओमप्रकाश, राधेश्याम, सुदामा, नरेश प्रजापति, गौवर्धन, तोरण सिंह, महेश, अनिल, लक्ष्मण सिंह, दिलीप, मुकेश कुमार, भगवत सिंह,, मनोज सिंह, कैलाश संतोष कुमार, दशरथ सिंह, विनोद कुमार आदि ने बताया कि रास्ता बंद होने से बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत होती है। क्षेत्र के एक किसान ने रास्ते पर कब्जा कर बंद कर दिया है। बारिश में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना होता है। 


Post a Comment

0 Comments