तीर्थ यात्रा में संवेदनशीलता की मिसाल, अनुरक्षकों ने यात्रियों को परिवार की तरह संभाला कटरा में छूटे यात्री अनोखीलाल को सुरक्षित लेकर लौटे अनुरक्षक


सीहोर, 17 जून 2026   मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 13 जून को वैष्णो देवी यात्रा के लिए रवाना हुए सीहोर जिले के तीर्थ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैनात अनुरक्षकों ने जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया।

   यात्रा के दौरान तीर्थ यात्री अनोखीलाल थकान के कारण देवी भवन मार्ग से आगे नहीं निकल पाए और वहीं रुक गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर सीहोर के अनुरक्षक श्री नवल किशोर शुक्ला एवं श्री प्रदीप वानिया तथा ट्रेन कोच अटेंडर उन्हें लेने के लिए पहुंचे और सुरक्षित अपने साथ लाए। अनोखीलाल पूरी तरह स्वस्थ हैं । अनुरक्षकों के साथ अनोखी लाल 4 घंटे बाद वापस अपने तीर्थ यात्रियों के दल में ट्रेन में आ गए। तीर्थ यात्रियों का दल 18 जून को वापस सीहोर पहुंचेगा।

 अनोखीलाल ने बताया कि अनुरक्षकों ने उनका परिवार के सदस्य की तरह ध्यान रखा और हर संभव सहायता की। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से मिल रही सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त कि

  यात्रा में शामिल अन्य तीर्थ यात्रियों ने भी बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा सुविधाजनक और व्यवस्थित रही। अनुरक्षकों द्वारा लगातार यात्रियों की देखरेख और सहायता की जा रही है, जिससे बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments