सीहोर। परशुराम कल्याण बोर्ड के भोपाल संभाग प्रभारी पं. महेश दुबे के नेतृत्व में स्वागत सम्मान कार्यक्रम अयोजित किया गया। जिसमें हाल ही में देश सेवा से सेवानिवृत्त राजेन्द्र मेवाड़ा के साथ ही देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री दुबे ने कहा कि पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सैनिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश की सुरक्षा और सेवा में समर्पित किया है, इसलिए विधायक श्री सुदेश राय एवं परशुराम कल्याण बोर्ड के श्री विष्णु राजोरिया राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त की मन्शानुरूप आज यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। आज हम गौरवान्वित है कि हमें देश की नि:स्वार्थ भावना से सेवा करने वाले सैनिकों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। समाज का दायित्व है कि उनके सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाए।
इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी ने पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हीरालाल प्रजापति, जितेन्द्र साहू, रमेश चन्द्र चन्द्रवंशी, देवकरण प्रजापति, अशोक सिसोदिया पूर्व मण्डल अध्यक्ष, पूर्व सरपंच मनोहर सिंह मेवाड़ा, सुरेश मेवाड़ा, राधेश्याम सेन, हनुमत सिंह मेवाड़ा, किशोर प्रजापति, धर्मेन्द्र दुबे, राहुल पाठक, करण सिंह कुशवाह, मुन्नालाल कुशवाह, सक्षम पालिकवाल, पुरुषोत्तम मीणा, भगवान सिंह ठाकुर, मोहन कुशवाह, पुरुषोत्तम दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकण उपस्थित रहे।


0 Comments