लायंस क्लब सिद्धपुर की नई कार्यकारिणी गठित, अजय राय बने अध्यक्ष


सीहोर। लायंस क्लब सिद्धपुर की बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में लायन अजय राय को क्लब अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। जिनमें उपाध्यक्ष लायन डॉ. अभिषेक शर्मा, सचिव लायन प्रभजीत सिंह अरोरा, कोषाध्यक्ष लायन निखिल जनपुरिया, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर लायन कार्तिकेयन जयपाल, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन विनीत दुबे को मनोनीत किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नए लायन सत्र के शुभारंभ पर 01 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर के प्रमुख सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लायन जयंत दसवानी, लायन विनीत दुबे, लायन डॉ. अभिषेक शर्मा, लायन अजय राय, लायन कपिल जैन, लायन प्रभजीत अरोरा, लायन निखिल जनपुरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्लब के सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Post a Comment

0 Comments