सीहोर। विगत् दिवस भोपाल व अदालत रोड स्थित डॉ.अम्बेडकर उपवन में हाल ही में लगाई गई संविधान निर्माता बोद्धी सत्व डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष रात्रि में बाबा साहेब को अपमानित करने के उद्देश्य को लेकर शहर के एक युवक द्वारा पेशाब कर बाबा साहब को अपमानित किया गया। विडियो मोबाईल पर वायरल हुआ है। ज्ञात होने पर डॉ. अम्बेडकर अनुयाईयों में भारी रोष है। जिसकी शिकायत सीहोर जाटव समाज कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज फरेला एवं सचिव सन्नी जाटव तथा अन्य संगठनों द्वारा पुलिस अधीक्षक व सिटी कोतवाली सीहोर को की गई। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जिसे लेकर आज कलेट्रेट कार्यालय अम्बेडकर अनुयाई अज्ञात व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व पार्षद नरेन्द्र खंगराले को मौजूदगी में जाटव समाज द्वारा ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर श्री परमार को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन जाटव समाज संगठन के सचिव सन्नी जाटव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, मनोज फरेला, सरपंच औंकार सिंह पैरवाल, कमलकिशोर जाटव, अनोखी वर्मा, अभय अहिरवार, टीटू कचनेरिया, नरेन्द्र बनवैया, राहुल जाटव, कपिल पुरविया, नरेन्द्र सिमोले, कमलेश जाटव, चैनसिंह पैरवाल, जगन्नाथ पैरवाल, तुकाराम पैरवाल, मानूबाई पैरवाल, ललता बाई, मुलिया बाई पैरवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments