भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा मोर्चा की प्रदेश में हुई जिला अध्यक्ष की घोषणा के बारे में सांसद आलोक शर्मा को कराया अवगत भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा आयोग बनाये जाने का हरीश कौशल ने किया आग्रह


सीहोर। सीहोर सर्किट हाउस पहुंचे आलोक शर्मा भोपाल सीहोर लोकसभा सांसद, नरेश मेवाड़ा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष, सुदेश राय विधायक, प्रिंस विकास राठौर नगर पालिका अध्यक्ष जी, पंकज गुप्ता, सुधीर प्रजापति नगर मंडल अध्यक्ष, हरीश कौशल भारती बेलदार जन जागरण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, शरण वाल्मीकि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपस्थित सभी सभी वरिष्ठ जनों के समक्ष भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा की मध्य प्रदेश में हुई जिला अध्यक्ष की घोषणा के बारे में आलोक शर्मा सांसद को अवगत कराया एवं जिलाध्यक्षों की सूचि सौंपी गई। साथ ही बताया गया कि बेलदार समाज को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में कहीं स्थान नहीं मिला है और ना ही सरकार में समाज को कोई स्थान दिया गया है। प्रदेश भर में 30 से 35 जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं बाकी शेष बचे वह भी शीघ्र ही 2027 से पूर्व पूरे मध्य प्रदेश में गठन कर दिया जाएगा। हरीश कौशल भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री महोदय से भी आग्रह किया है कि मध्य प्रदेश में बेलदार समाज बहुत बड़ी तादात में निवास करती है, जो मजदूरी करने के साथ ही पुश्तैनी काम करती है जैसे मकान बनाने का काम गड्डे खोदना, गिट्टी बोल्डर का काम करना, कुआं एवं खदानें खोदना, रोड नाली बनाना आदि काम समाज द्वारा किया जाता है। बेलदार समाज जो कि पूर्वजों से यही काम करती चली आ रहे हैं, हमारे समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा भाजपा समर्थक हैं, लेकिन हमारे समाज के लोग शासन प्रशासन में नहीं है, ना ही हमारे अध्यक्ष हैं ना ही विधायक हैं ना ही मंत्री हैं। मध्य प्रदेश में आज हमारी समाज के लोग शासन प्रशासन की अनेक योजनाओं से वंचित है। श्री कौशल ने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलदार समाज के महासम्मेलन में दिनांक 24 जुलाई 2018 मुख्यमंत्री निवास प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान बेलदार आयोग बनाने का आश्वासन दिया था। हमारे इस गरीब अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्य धारा से जुड़ सके एवं मुख्यमंत्री निवास पर 2018 से आज तक कभी भी बेलदार समाज का परिचय सम्मेलन नहीं हुआ एवं शासन प्रशासन से हमारी समाज को कोई हिस्सेदारी नहीं मिली है। निवेदन किया गया है कि जल्द से जल्द बेलदार आयोग बनाया जावे।


Post a Comment

0 Comments