ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित



सीहोर, 11 जून, 2026     स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्लोबल फैटी लिवर दिवस के अवसर पर जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। "स्वस्थ यकृत मिशन" के अंतर्गत आयोजित इन शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय की नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज की स्क्रीनिंग करना, इसके जोखिम कारकों की समय पर पहचान कर निशुल्क जांच एवं उपचार प्रदान करना एवं जागरूकता बढ़ाना था।

सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि इन शिविरों में मुख्य रूप से 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई तथा उच्च जोखिम वाले मरीजों की पहचान कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) बेहद तेजी से बढ़ती हुई एक गंभीर जीवनशैली जनित बीमारी बन चुकी है। इससे बचाव के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में नियमित व्यायाम, संतुलित व पोषक आहार, सटीक वजन नियंत्रण तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments