सीहोर। शुक्रवार, 19 जून को मानव अधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शिकायत मिलने पर ट्रामा सेंटर और मेटरनिटी वार्ड का निरिक्षण कर वहाँ भर्ती मरीजों के परिजनों से चर्चा की, जिससे वहाँ विभिन्न समस्याऐं मालूम हुई। डिलेवरी वाली महिलाओं के परिजनों से पैसे की मांग करना और पैसे ना देने पर वहाँ के कर्मचारियों द्वारा मरीज के परिजनों से अभद्र व्यवहार करना। साथ ही जच्चाओं के बेड पर बेडशीट उपलब्ध ना होना। एवं वहाँ की साफ-सफाई पर भी संज्ञान लिया।
इसके पश्चात ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सिविल सर्जन एवं वार्ड इंचार्ज मेडम से चर्चा कर उन्हें सभी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आठ दिवस पश्चात पुन: निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का संज्ञान लिया जावेगा। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों में महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अरूण पंवार, जिलाध्यक्ष रमाकान्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री सोहन वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, सदस्य राजन वर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

0 Comments