भूमि के लिए भाई भतीजे ने की भतीजी के साथ मारपीट पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पर दर्ज नहीं की एफआईआर



सीहोर। भाई भतीजे ने भूमि के लिए अपनी ही भतीजी को पेट में लात मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंडी थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने घंटो तक बैठाए रखा। थाना परिसर में ही घायल भतीजी के शरीर से खून बहने लगा। पुलिस ने गंभीर अवस्था में भतीजी को जिला अस्पताल में भर्ती किया लकिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया।


कृषि भूमि को लेकर गणेश मंदिर के पास स्थित एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा है जहां पर खसरा नम्बर की भूमि को छोड़कर जबरदस्ती अन्य निजी भूमि पर डरा धमका कर सड़क बनाई जा रही है। पीडि़त परिवार ने सभी सरकारी दफ्तरों में सबूतों के साथ अर्जी लगाई है। गुरूवार को वृद्धा कमला कुशवाह पति स्व. छोटेलाल कुशवाह और उनकी बेटी सुनीता के साथ जगदीश, सुरेश, गोरधन,राम चंद्र, देवेन्द्र, गेंदा, विजय, संजय, मुुकेश आदि ने जमकर मारपीट की और सुनीता के पेट में लात मार दी।


कहने को जिले की पुुलिस कप्तान महिला है सीएसपी भी महिला है लेकिन महिला पीडि़ताओं के प्र्रति पुलिस का असंवैदनशील रवैया सुुधरने का नाम नहीं ले रहा है पुुलिस थाना परिसर में ही गुुरूवार को मारपीट में घायल महिला तडफ़ती रही पुुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कर दिया डाक्टरों ने भी महिला की गंभीर अवस्था बताई लेकिन आरोपी भाई भतिजों के खिलाफ पुुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की। यही नही मारपीट धक्का मुुक्की के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुुए पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।


अस्पताल में भर्ती सुनीता ने बताया कि पुराने सरकारी रास्ते को बंद कर गणेश मंदिर के पास खसरा नं. 35/3 और 35/5 की कृषि भूमि से रास्ता निकाने की कोशिश की जा रही है। जबकी इस भूमि पर कोर्ट का स्टे भी है। खेत में मुर्म चूरी डलवा कर पक्का बनवाया जा रहा है। राजस्व न्यायालय ने 9/1/2/1 पर रास्ता बनाने के निर्देश पारित किए है यह भूमि जगदीश कुशवाहा की है और कमला बाई की भूमि पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा है। भूमि के मालिकाना हक के सभी दस्तावेज हमारे पास मौजूद है। 


Post a Comment

0 Comments