माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा किया रक्तदान शिविर का आयोजन




सीहोर। माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा महेश नवमी महोत्सव कार्यक्रमों में रविवार को माहेश्वरी भवन पर रेडक्रास सोसाइटी के सचिव विपुल चांडक सहयोग से रक्तदान शिविर एवं गोविंद नेत्रालय द्वारा नेत्र परिक्षण शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ सीहोर के लोकप्रिय विधायक श्री सुदेश राय द्वारा फीता काट कर नहीं अपितु स्वयं रक्तदान कर समाज को रक्तदान की आवश्यकता का संदेश देने के उद्येश्य से किया। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को श्रीमती अरुणा सुदेश राय द्वारा रक्त की कमी से होने वाली थैलीसीमिया जैसी बीमारी का उदाहरण देकर रक्तदान के महत्व को समझाया।

रक्तदान शिविर की सफलता का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता हे कि उसमें माहेश्वरी समाज के ही नहीं शहर के अन्य सम्मानित समाज सेवियों द्वारा भी रक्तदान किया जिसमें पार्षद आशीष गहलौत ,राजेंद्र शर्मा कल्लू आदि कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया।

    माहेश्वरी समाज द्वारा शाम को माहेश्वरी भवन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ सुरेश झवर, विशेष अतिथि शांति लाल साबू,सुरेश बियानी, श्रीमती सरोज झवर,श्रीमती सुधा लाहोटी रहे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया , कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष योगेश राठी , सचिव महेश माहेश्वरी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता राठी ,जिला अध्यक्ष पंकज झवर जिला सचिव रानी तोषनीवाल युवा मंडल अध्यक्ष पार्थ साबू उपस्थित रहे।

समाज के सम्मानित सदस्य अशोक सोडाणी, श्रीमती प्रतिभा झंवर, श्रीमति सत्यभामा मंत्री की उपस्थिति में समाज के मेघावी छात्र छात्राओं एवं ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिससे समाज गौरान्वित हुआ हे।

 कार्य क्रम का पूर्णतया सुचारू एवं सफल संचालन समाज के ही जुझारू सदस्य समाज सेवी श्री सुरेश साबू द्वारा किया गया।आभार शरद बाहेती द्वारा व्यक्त किया गया।


Post a Comment

0 Comments