सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खिलाड़ियों को मंच देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लगातार दूसरे वर्ष भी यहां पर 12 टीमों के मध्य मुकाबले खेले जा रहे है। इसके अलावा यहां पर करीब 150 से अधिक खिलाड़ियों को लगातार 85 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीनियर खिलाड़ियों और कोच प्रशिक्षण दे रहे है। रविवार को सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग के एक-एक मुकाबले खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग के मुकाबले में सीहोर बाइज ने डीएसवायडब्ल्यू 2-1 और सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब ने आरएसआई को 3-2 से हराया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत 2 मैच खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग की ओर से सीहोर बाइज ने डीएसवायडब्ल्यू को 2-1 से हराया। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से आदित्य और युवराज ने 1-1 गोल किया था। इसके अलावा डीएसवायडब्ल्यू की ओर से एक मात्र गोल अग्रिम ने किया।
इधर एक अन्य मुकाबला सीनियर वर्ग के मध्य खेला गया था, जिसमें सीहोर क्लब ने 3-2 से आरएसआई को हराया। इस मैच पुष्प ने 2 गोल और धु्रव ने 1 गोल किया। वहीं आरएसआई की ओर से गर्वित ने 2 गोल किए।

0 Comments