बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

सीहोर, 16 जून, 2026     कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन, अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने और सुरक्षात्मक उपायों के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 138 में बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07562-226470 है। यह कंट्रोल रूम वर्षाकालीन अवधि में 15 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

     जारी आदेशानुसार बाढ़ नियंत्रण के समय जिला स्तर पर संयुक्त कलेक्टर श्री रविंद्र परमार (मो. 8295409698), तहसीलदार भूसंसाधन प्रबंधन श्री विजय सराठिया (मो. 9827594558) और नायब तहसीलदार श्री सत्यनारायण मालवीय (मो. 8966995414) से संपर्क किया जा सकता है।  

Post a Comment

0 Comments