वरिष्ठ नागरिकों को 13 से 18 जून तक कराई जाएगी वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा सीहोर जिले के यात्रियों के लिए बोर्डिंग स्टेशन सीहोर निर्धारित

सीहोर, 02 जून, 2026  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 13 जून से 18 जून 2026 तक सीहोर जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को "वैष्णो देवी" की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। सीहोर जिले के तीर्थ यात्रियों का बोर्डिंग स्टेशन सीहोर निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने एसडीएम, सभी जनपद सीईओ और नगर पालिका सीएमओ को यात्रियों को स्वयं के साधन से रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने, व्यवस्थित रूप से ट्रेन में बैठाने, रेलवे स्टेशन पर बैनर सहित टेबल स्थापित करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments