गरीब किसान की बेटी की हुई सफल सामान्य प्रसव से डिलीवरी, ग्रामीणों ने डॉक्टरों का किया भव्य सम्मान


सीहोर। ग्राम छापरी निवासी किसान गुलाब सिंह मेवाड़ा की बेटी सुचिता मेवाड़ा, पत्नी जितेंद्र मेवाड़ा, की डिलीवरी को लेकर परिवार पिछले कई दिनों से चिंतित और परेशान था। परिजनों के अनुसार गर्भवती महिला को पहले शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने रक्त की कमी एवं प्रसव में संभावित जटिलताओं का हवाला देते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया था। परिवार को बताया गया था कि महिला की डिलीवरी ऑपरेशन के माध्यम से ही संभव होगी।


आर्थिक रूप से साधारण किसान परिवार के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक थी। इसी दौरान किसान ने अपनी समस्या क्षेत्र के किसान एवं समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा को बताई। उनके प्रयासों से गर्भवती महिला को सीहोर स्थित साई सेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अस्पताल में लगभग पांच दिनों तक चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में महिला का उपचार किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मरीज और शिशु के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षित प्रसव कराया जाएगा।


चिकित्सकों और स्टाफ के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और महिला ने सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) के माध्यम से एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही परिवार सहित आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।


इस अवसर पर ग्राम छापरी, चंदेरी, सेवनिया सहित आसपास के कई गांवों से ग्रामीण एवं किसान सीहोर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच.डी. सक्सेना, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. श्रेष्ठ सक्सेना तथा नर्सिंग स्टाफ का फूल-मालाओं, गुलदस्तों एवं मिठाइयों के साथ सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments