सीहोर। स्वर्गीय कैलाश सारंग जी के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे दिन विश्व पर्यावरण दिवस पर खिलाडिय़ों द्वारा चर्च ग्राउंड पर पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गए। जिसमें जूनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन विरुद्ध सीहोर मिनी बॉयज के मध्य खेला गया। सीहोर चिल्ड्रन 2-0 से विजय रही। सीहोर चिल्ड्रन की तरफ से अराफात ने एक गोल किया, वंश ने एक गोल किया। सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला गया। जिसमें सीहोर क्लब 3-0 से विजय रही। सीहोर क्लब की तरफ से ध्रुव ने एक गोल किया, पुष्प ने एक गोल किया, अथर्व ने एक गोल किया।
इस प्रतियोगिता में कल 2 मैच खेले जाएंगे। पहले में जूनियर वर्ग में सीहोर बॉयज विरुद्ध सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला जाएगा। सीनियर वर्ग में डीएसवाईडब्लू विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला जाएगा।

0 Comments