क्रमोन्नति वेतनमान के लिए प्रांतीय शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन


सीहोर। प्रांतीय शिक्षक संघ, जिला सीहोर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सहायक संचालक सलोनी शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संवर्ग के लिए क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।


संघ के जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवीन शिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाने के निर्देश हैं तथा प्रदेश के कई जिलों में इसका लाभ शिक्षकों को मिल चुका है। इसके बावजूद सीहोर जिले में अनेक शिक्षक अभी भी इस लाभ से वंचित हैं।।

ज्ञापन में वर्ष 2014 में नियुक्त उन लोक सेवकों को, जिन्होंने 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है। क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान करने तथा वर्ष 2013 में नियुक्त शेष शिक्षकों के प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है।

इसके अतिरिक्त संघ ने आगामी शैक्षणिक सत्र 8 जून 2026 से प्रारंभ होने के मद्देनजर भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालयों का संचालन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि इससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गर्मी से राहत मिलेगी तथा शिक्षक छात्र संख्या वृद्धि के लिए पालकों से संपर्क कार्य भी सुगमता से कर सकेंगे।

प्रांतीय शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हित में उक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय शिक्षक मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया, बलराम पंवार, हेमंत मालवीय, माधव यादव, नरेश मेवाड़ा,राजेश चौहान,, जीवन परमार, संजय जाट , विक्रम मालवीय, धर्मेंद्र पवार, पूनम इटावदिया,तपस्या मालवीय, मंजू राठौर, सुषुम्ना दुबे, प्रीति रैकवार, मीनाक्षी कसौटिया,प्रीतम चौहान, कमलेश देवलिया, ओमप्रकाश भावसार, प्रेम सिंह, प्रमोद रावल, लोकेश कोली, मान सिंह नागलिया, सुभाल सिंह मालवीय, मुकेश देवलिया, इमरान खान , मेहरबान सिंह केसरिया, सानू कलमोर, अर्जुन सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह ठाकुर, प्रदीप राठौर, यशपाल बघेल, दीपिका बेस, , त्रिलोक बागवान,जगदीश सेन, नीरज विश्वकर्मा , विष्णु प्रसाद खुराना, कुमैर सिंह, किरण सेन ,रवि जाटव, मनीष वर्मा, आनंद राठौर मानसिंह मीणा, शक्ति शर्मा, विक्रम सिरोही, राकेश वर्मा, लखनलाल, ममता कुशवाहा, निशा कुशल, वंदना गहरवार, माया परमार, रेखा साहू, ममता मेहरोलिया, रेखा सोलंकी, रजिया सोलंकी, रमेश कुशवाहा, शैलेश कुमार, उषा वर्मा, कविता वर्मा, ममता वर्मा, कुलदीप मोरी, सोनेंद्र कोली, प्रदीप राजपूत, ओमसिंह ठाकुर, बृजेंद्र सिंह चौहान, आनंद लाल, विनोद कुमार, सुरपाल सिंह मालवीय, ओमप्रकाश सिरोंठिया,


Post a Comment

0 Comments