लाड़कुई कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

सीहोर, 30 जून, 2026    सीहोर जिले के लाड़कुई स्थित माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6 वीं, 7 वीं और 8 वीं में जनजातीय वर्ग की छात्राओं के प्रवेश पंजीयन के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। पंजीयन के लिए कन्या शिक्षा परिसर अथवा जनजातीय कार्य विभाग के जिला कार्यालय से आवेदन फार्म निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन जमा करने करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबरों 9993166039, 8889480489, 9753566240 पर संपर्क किया जा सकता है

Post a Comment

0 Comments