पीडब्ल्यूडी के पुराने जर्जर क्वार्टर को गिराने की मांग स्कूल पास में खेलते है बच्चे, हादसे का बना अंदेशा विभाग ने भी क्वार्टर को कंडम किया घोषित दुर्घटना का इंतजार, अहमदपुर के नागरिकों ने जनसुनवाई में लगाई कलेक्टर से गुहार



सीहोर। हादसे का अंदेशा बना हुआ है। अहमदपुर में पीडब्ल्यूडी का क्वार्टर जर्जर हो गया है। हैरान परेशान भयभीत नागरिकों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर पीडब्ल्यूडी के पुराने जर्जर क्वार्टर को गिराने की मांग कलेक्टर से की है।


कलेक्ट्रेट पहुंचे सरजन बाई, हलिया बाई, फूल बाई, कृष्णा बाई, विनोद लोंकेंद्र सिंह, गोपीलाल, दीपक धनपाल सिंह, हिरदेश गोविंद सिंह, सोनू देवेंद्र गिरवर सिंह, अंकिता, बने सिंह आदि नागरिकों ने कहा कि खतरनाक क्वाटर के पास ही स्कूल है। स्कूल और कालोनी के बच्चे क्वाटर के पास ही खेलते है। वर्षों पहले पीडब्ल्यूडी ने क्वार्टर को कंडम घोषित कर दिया है। विभाग को ग्राम पंचायत ने भी अवगत करा दिया है। क्वाटर में रहने वाले सेवानिवृत पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी संतोष सिन्हा को ग्राम पंचायत वनखेड़ा ने मकान के लिए भूमि का पट्टा दे दिया है।


नागरिकों ने दोराहा श्यामपुर तहसीलदार को भी बता दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी समस्या के निराकरण की मांग की गई है। खंडहर क्वार्टर की चपेट में पालतू पशु भी आ सकते है। रात के अंधेरे में जन हानी भी हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है। फिर भी खंडहर हो चुके क्वार्टर को पूरी तरह जमींदोज करने के लिए कोई तैयार नही है। 


Post a Comment

0 Comments