सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में हर साल की तरह इस साल भी स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को शानदार मैचों का आयोजन किया गया, इसके अलावा यहां पर जारी 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के दौरान इंटरनेशनल फुटबाल खिलाड़ी सुयश कन्नोजिया और कोच मनोज अहिरवार सहित अन्य ने यहां पर आने वाले खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर के चर्च ग्राउंड पर किया जा रहा है प्रतियोगिता के सातवें दिन लीग मैच आयोजित किया जा रहे हैं आज दो मैच खेले गए जूनियर वर्ग में आरएसआई और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर चिल्ड्रन 3-2 से विजय रही सीहोर चिल्ड्रन की तरफ से वंश ने दो गोल किये पियुष ने एक गोल किया आरएसआई की तरफ से भूपेंद्र ने एक गोल किया वरुण ने एक गोल किया।
इसके अलावा सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब विरुद्ध डीएसवाईडब्लू के मध्य खेला जाएगा इसमें सीहोर क्लब 3-1 से विजय रही ध्रुव ने एक गोल किया रोहित ने एक गोल किया समीर ने एक गोल किया डीएसवाईडब्लू की तरफ से कुशाल ने एक गोल किया प्रतियोगिता में शुक्रवार दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच जूनियर वर्ग में डीएसवाईडब्लू विरुद्ध सीहोर क्लब के मध्य खेला जाएगा सीनियर वर्ग में आरएसआई विरुद्ध सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता की सफलता के लिए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने एक समिति का गठन किया है। प्रतियोगिता में इन दिनों लीग मैच जारी है, आगामी दिनों में प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दौर शुरू होगा।

0 Comments