आप का मिशन विस्तार-सीहोर, आष्टा और बुदनी में मैराथन बैठकों का दौर संगठन को मजबूत करने की कवायद - दिल्ली से आए सह प्रभारी अनिल लाकड़ा और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में फूंकी जान - बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की बनी रणनीति


सीहोर। आम आदमी पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए जमीन पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में जिले के सीहोर, आष्टा और बुदनी क्षेत्रों में पार्टी की मैराथन बैठकों का दौर जारी है। लगातार हो रही बैठकों के जरिए पार्टी नेतृत्व संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने में जुटा है। इसी सिलसिले में सीहोर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक गल्ला मंडी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जहां संगठन को मजबूत करने के लिए घंटों मंथन हुआ।

सीहोर में आयोजित इस मैराथन बैठक में दिल्ली से आए मध्य प्रदेश के सह प्रभारी अनिल लाकड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष व नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी और प्रदेश सचिव विजेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से शामिल हुए। वरिष्ठ नेताओं ने लगातार चली इस बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने साफ किया कि पार्टी को मजबूत करने का इकलौता रास्ता बूथ स्तर तक पहुंचना है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसंपर्क अभियान तेज करें और पार्टी की जनहितैषी नीतियों को हर आम नागरिक तक पहुंचाएं।

अनुशासन और समर्पण से मजबूत होगा बूथ

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतन वास्तवार ने इन मैराथन बैठकों के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि लगातार हो रही इन विधानसभा स्तरीय बैठकों का मकसद संगठन को बूथ स्तर तक बेहद मजबूत बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जोडऩा और आगामी कार्यक्रमों की ठोस रणनीति तैयार करना है। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ काम में जुटने की अपील की है।

बैठकों में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

सीहोर की बैठक में मुख्य रूप से सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह दांगी, महान कौशल, साकेत शर्मा, टीपू सुल्तान, साजिद मंसूरी, हाजी लतीफ कुरैशी, विक्रम मेवाड़ा, कैलाश कौशल, रघुवीर कौशल, जितेंद्र सिंह मेवाड़ा और शहीद खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इछावर में भी हुई अहम बैठक

मैराथन बैठकों के इसी दौर के तहत इछावर में भी एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें वरिष्ठ पदारियों के अलावा स्थानीय जयपाल सिंह ठाकुर, नरेश वर्मा, राकेश धाकड़, जगदीश मालवीय, रवि पाण्डे, साकेत शर्मा, उदय सिंह, जसमत सिंह मेवाड़ा, विनोद वर्मा, सुनील कुमार, दिनेश लोधी, रामप्रकाश और कृष्णगोपाल परमार सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने रणनीति पर चर्चा की। इसी तरह बुधनी में भी बैठक का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments