वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कलेक्टर ने प्रबंध संचालक को लिखा पत्र

सीहोर, 05 जून, 2026     कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गेहूं उपार्जन कार्य में अनियमितता करने वाले भादाकुई के ओम साईं वेयरहाउस को आगामी एक रबी वर्ष हेतु ब्लैक लिस्ट करने के लिए वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक को पत्र लिखा है। कलेक्टर के पत्र अनुसार भादाकुई के इस वेयरहाउस में स्थापित उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी के दौरान आगामी दिवसों के स्लॉट बुकिंग वाले किसानों का गेहूं पहले ही भंडारित कर लिया गया था। इस संबंध में गोदाम संचालक द्वारा कारण बताओ नोटिस का भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा अगले रबी वर्ष में उपार्जन के दौरान इस वेयरहाउस को खरीदी कार्य से अलग रखने के भी आदेश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments