सीहोर। आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सीहोर द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर भारती नगर सैकड़ा खेड़ी में रोड किनारे भाजपा कई औषधीय एवं फल, फूल वाले पौधे लगवाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुदेश राय विधायक, नरेश मेवाडा जिला अध्यक्ष भाजपा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, राजकुमार गुप्ता सीताराम यादव, प्रदीप बिजोरिया, नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, प्रदीप गौतम, सुशील ताम्रकार, पवन जैन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी सीहोर के कई सदस्य एवं मात्रशक्ति मौजूद रही। गगन जन सेवा समिति द्वारा पौधों का वितरण किया गया जो कि हर साल 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किये जाते रहे है। इस मौके पर जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. गगन नामदेव और कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
डॉ गगन नामदेव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने सभी जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा जल संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली एवं अनेकों पौधे लगाकर लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

0 Comments