कई वर्षों बाद श्री राम जानकी अधिकारी मंदिर की भूमि पर हुई तुवर की बुवाई


 सीहोर। श्री राम जानकी अधिकारी मंदिर, बढ़िया खेड़ी के आधिपत्य में ग्राम बड़नगर स्थित मंदिर की कृषि भूमि पर कई वर्षों के अंतराल के बाद नई फसल की बुवाई का कार्य प्रारंभ किया गया। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ मंदिर की लगभग ७ एकड़ से अधिक भूमि पर तुवर (अरहर) की फसल बोई गई।

  उल्लेखनीय है कि ग्राम बड़नगर स्थित मंदिर की इस भूमि खसरा नम्बर ६४२ पर पिछले कुछ वर्षों से कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में मामला न्यायालय में गया था। न्यायालय से मंदिर के पक्ष में निर्णय आने के बाद पिछले महिने ६ मई २०२६ को सीहोर तहसील प्रशासन द्वारा नायब तहसीलदार एवं पटवारी की उपस्थिति में मंदिर के व्यवस्था महंत हरिदास जी को भूमि का विधिवत कब्जा दिलाया गया था।

  भूमि का कब्जा मिलने के बाद पहली बार वर्षा ऋतु में शुभ मुहूर्त के अनुसार २७ जून को श्रीराम जानकी अधिकारी मंदिर के महंत एवं पुजारी श्री हरिदास जी महाराज की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान के साथ तुवर की बुवाई की गई तथा खसरा नम्बर २२४ में भी मक्का और सोयाबीन की बोनी की गई है। मंदिर प्रबंधन ने इसे मंदिर की कृषि गतिविधियों के पुनः प्रारंभ होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मंंदिर प्रबंधन में यहॉ मंदिर से जुड़े कृषि कार्य के अनुभवी विशाल धाकड़ और वैâलाश राय को जमीन की देखरेख का जिम्मा सौंप दिया है।


Post a Comment

0 Comments