जसपाल सिंह अरोरा ने की प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, किया आभार व्यक्त


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सीहोर जिला पंचायत व सीहोर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की और उनका आभार भी व्यक्त किया। भाजपा नेता श्री अरोरा अपने समर्थकों एवं समाजजनों के साथ भोपाल पहुंचे और यहां पर उन्होंने नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान श्री अरोरा ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर आभार भी प्रकट किया, साथ ही प्रदेश नेतृत्व को विश्वास भी दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।  

सीहोर की राजनीति पर हुई चर्चा, पंजाब चुनाव की जिम्मेदारी -

वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा की प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सीहोर की राजनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कई अहम बिंदुओ पर नेताओं को फीडबैक भी दिया गया। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने श्री अरोरा को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की भी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पंजाब में मोर्चा संभालने को कहा है। नेताओं ने श्री अरोरा को पंजाब विधानसभा चुनाव में टीम के साथ वहां जाने को कहा है। जसपाल सिंह अरोरा ने भी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया है कि इस बार पंजाब में भी पुरी ताकत के साथ मैदान में डटेंगे और भारतीय जनता पार्टी के सिर पर ही जीत का सहरा भी बांधेंगे। मुलाकात के दौरान जसपाल सिंह अरोरा मित्र मंडल, समर्थकों के साथ ही बड़ी संख्या में समाजजन भी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments